ताज़ा खबरें

उदयपुर: मृत दर्जी कन्हैयालाल के परिवार से मिलेंगे आज मिलेंगे सीएम गेहलोत, पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद

उदयपुर: मृत दर्जी कन्हैयालाल के परिवार से मिलेंगे आज मिलेंगे सीएम गेहलोत, पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद

 

उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हुई नृशंस हत्या के मामले का आज तीसरा दिन है। इस बीच आज यानी गुरुवार को राजस्थान सीएम अशोक गेहलोत मृतक कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने उदयपुर जायेंगे। इस दौरान सीएम गेहलोत के साथ गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, डीजीपी एमएल लाठर भी रहेंगे।

इस बीच राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि,’ मैं इसे आतंकी हमला मानूंगा और सरकार ने भी कहा है कि इसे एक तरह से आतंकी हमले की नज़र से ही देखना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़े गए हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा इन्हें ऐसी सज़ा मिले जो देश, दुनिया में एक उदाहरण बने। पीड़ित परिवार के लोगों को सारी मदद प्रदान करेंगे। इस घटना में जो भी ज़िम्मेदार, या कितना बड़ा कोई व्यक्ति या अधिकारी है उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए’

 

बता दें कि बीतें मंगलवार को दो युवकों ने दर्जी कन्हयालाल की दिनदहाड़े बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी थी। हत्या से पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है। राजस्थान प्रशासन ने पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। उदयपुर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एक उप महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के दल शहर में स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। वहीं कई इलाकों में आज भी कर्फ्यू लागू रहेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button