ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने ‘उद्यमी भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ और अन्य सुविधाओं का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने ‘उद्यमी भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ और अन्य सुविधाओं का किया शुभारंभ

आज यानी गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘उद्यमी भारत’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम के जरिए एमएसएमई के लिए कई नई योजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम ‘एमएसएमई के प्रदर्शन को बढ़ाने एवं तेज करने’ (आरएएमपी) और ‘पहली बार के निर्यातक एमएसएमई के लिए क्षमता निर्माण’ (सीबीएफटीई) योजना (सीबीएफटीई) और ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (पीएमईजीपी) योजानाओं की नई विशेषताओं की शुरुआत भी की।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, कहने के लिए आप लोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हैं लेकिन 21वीं सदी का भारत जिस ऊंचाई को प्राप्त करेगा उसमें आप लोगों की भूमिका अहम है। भारत का निर्यात बढ़े हैं, भारत के प्रोडक्ट नए बाज़ार में पहुंचे हैं, इसके लिए देश के MSME सेक्टर का सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि MSME सेक्टर का विस्तार करने पर अभूतपूर्व बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनेक नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। यह योजनाएं MSME सेक्टर की गुणवत्ता और तरक्की से जुड़ी हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए की मदद MSMEs के लिए सुनिश्चित की जिससे करीब 1.5 करोड़ रोज़गार खत्म होने से बचे जो बहुत बड़ा आंकड़ा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button