ताज़ा खबरें

Weather Update: फिर से बढ़ेगा पारा, सताएगी तेज गर्मी, चक्रवात आसनी तीव्रता हो सकती है कम

Weather Update: फिर से बढ़ेगा पारा, सताएगी तेज गर्मी, चक्रवात आसनी तीव्रता हो सकती है कम

 

यूपी में मौसम विभाग की तरफ से गर्मी को लेकर अगले दो दिनों तक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार इस हफ्ते उत्तर प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की आसार है। बारिस से उमस बढ़ रही है। अब गर्मी तेजी से बढ़ेगी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी।

11 मई के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग निदेशक ने कहा कि प्री-मॉनसून गतिविधियां 1 से 4 मई तक थीं, जो निकल चुकी हैं। कोई नया पश्चिमी विक्षोभ भी आने की संभावना नहीं नजर आ रही है। फिर से लू चलना शुरू हो जाएगी। शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि आगामी दो-तीन दिन पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के कारण 11 मई के बाद से बारिश की संभावना बन रही है। प्रदेश के प्रमुख जिलों लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या और मेरठ में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आगरा में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली के मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में आज, 8 मई को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में आज लू से तो राहत रहेगी लेकिन आने वाले दिन कुछ दिनों में दिल्ली वालों को भी हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्सों में 11 मई तक लू चलने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 8 मई से 11 मई तक हीटवेव की चेतावनी है। दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 8 और 9 मई को हीटवेव परेशान करेगी. वहीं, मध्य प्रदेश, दक्षिण पंजाब और जम्मू डिवीजन में 10-11 मई को लू की संभावना है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button