ताज़ा खबरें

IPL 2022 MI vs KKR Live : कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

 

IPL 2022: आईपीएल में आज का मुकाबला कोलकाता और मुंबई के बीच खेला जा रहा है. आईपीएल 2022 लीग का यह 14वां मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

 

मुंबई इंडियंस ने इस लीग में अब तक जीत का स्वाद नहीं चखा है, अगर उन्हें इस लीग में अपना खाता खोलना है तो फिर आज के मुकाबले में उन्हे मजबूत कोलकाता नाईट राइडर्स को हराना होगा.

वहीं केकेआर के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छी शुरूआत की है, साथ ही कोलकाता के तेज गेंदबाजों ने अपने तेवर हर मैच में जाहिर किए हैं जिनमे सबसे पहला नाम आता है उमेश यादव का, अब तक के मैचों में उमेश ने शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी ने भी कोलकाता का साथ दिया है जिसके चलते अब टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button