NCP नेता शरद पवार की पीएम नरेंद्र मोदी से हुई भेंट

NCP नेता शरद पवार की पीएम नरेंद्र मोदी से हुई भेंट
महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात क़रीब 20 से 25 मिनट तक चली। बताया जा रहा है, दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई ये अभी तक साफ नहीं हो सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी हलचल के बीच यह मुलाकात काफी अहम है।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। pic.twitter.com/5SncsAzmsQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
इस मुलाक़ात की खास बात यह है कि दोनों के बीच यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत के परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर ली है। पत्रा चॉल लैंड स्कैम मामले में ईडी ने मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पत्रा चॉल लैंड स्कैम 1,034 करोड़ रुपये का है।





