IPL 2022खेलताज़ा खबरें

IPL 2022: पंजाब किंग्स की कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ंत

 

मुंबई: IPL में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा.

 

पहले गेम में लाजवाब बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके 200+ स्कोर का आत्मविश्वास के साथ पीछा करने के बाद, पंजाब किंग्स इस बार भी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

मध्यक्रम के बल्लेबाज ओडियन स्मिथ ने आखिरी गेम में 8 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम के लिए एक अहम योगदान दिया था. वहीं शिखर धवन भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी फॉर्म को दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरूआत इस सीजन में अच्छी रही लेकिन अपने तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आखिरी ओवर के थ्रिलर में उन्हे हार का सामना करना पड़ा.

पिछले मैच में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का भार कप्तान श्रेयस अय्यर पर जरूर होगा. वहीं फैंस स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल से बड़े रनों की उम्मीद कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबलों के आंकड़े देखें तो केकेआर ने आईपीएल के पिछले लीग में 29 मुकाबलों में से 19 मैच में जीत हासिल की है.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button