ताज़ा खबरें

रूस-भारत: यूक्रेन युद्ध के बाद आज पहली बार रूस के विदेश मंत्री की एस जय शंकर से हुई मुलाक़ात

रूस-भारत: यूक्रेन युद्ध के बाद आज पहली बार रूस के विदेश मंत्री की एस जय शंकर से हुई मुलाक़ात

 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपनी दो दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने आज हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। लावरोव गुरुवार को ही भारत पहुंच चुके थे। रूस की ओर से यूक्रेन में ‘विशेष सैन्‍य अभियान’ शुरू करने के बाद लावरोव पहली बार भारत दौरे पर हैं।

 

 

बता दें यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के बाद से ही विश्व के कई देशों द्वारा रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। हालांकि इन प्रतिबंधों का असर कहीं न कहीं विश्व के सभी देशों पर पड़ रहा है। वहीं भारत पर भी रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने और अमेरिका का साथ देने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके चलते रूस और भारत के विदेश मंत्रियों की यह मुलाक़ात काफी अहम बताई जा रही है।

 

अपडेट:

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मुलाक़ात की जानकारी देते हुए बताया कि, कई क्षेत्रों में हमारे द्विपक्षीय संबंध लगातार बढ़ रहे हैं। हमारी बैठक महामारी के अलावा एक कठिन अंतरराष्ट्रीय वातावरण में हुई है। भारत हमेशा कूटनीति के जरिए विवादों को सुलझाने के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस स्ट्रैटेजिक भागीदारी विकसित करते रहे हैं और यह हमारी प्राथमिकता रही है। हम निश्‍चित रूप से विश्‍व व्‍यवस्‍था में संतुलन बनाने में रुचि रखते हैं। हमने अपने द्विपक्षीय संदर्भ को बढ़ाया है। हमारे राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजी हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button