ताज़ा खबरें

Academic session 2022: एक अप्रैल से दिल्ली में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

Academic session 2022: एक अप्रैल से दिल्ली में पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल

 

दिल्ली के स्कूलों आज यानी एक अप्रैल से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। दो शैक्षणिक सत्रों में नियमित पढ़ाई बाधित रहने के बाद अब ऑनलाइन क्लासेस बंद होंगी और स्कूल का संचालन नियमित रूप से शुरू होगा। राजधानी के सरकारी और निजी स्कूलों द्वारा स्टूडेंट्स और पैरेट्स को पहले ही 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू करने को लेकर अपडेट भेजे जा चुके हैं।

अब केवल ऑफलाइन या फिजिकल क्लासेस होंगी यानी छात्रों को स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होगी। फरवरी महीने में डीडीएमए (DDMA) ने इस आशय के नियम की घोषणा की थी। जिसे आज से लागू किया जाएगा।

 

शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी स्कूल के हेड को आदेश दिया गया है कि 1-10 अप्रैल तक फेज 1 में स्टूडेंट के पढ़ने-लिखने और अंक गणित के लिए मिशन बुनियाद क्लास की शुरुआत की जाएगी। साथ ही हैपीनेस क्लास, पिछली वर्कशीट का रिवीजन और लाइब्रेरी और रीडिंग पीरियड भी शामिल किए गए हैं।

दूसरे फेज में 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विभिन्न तरह के प्रोग्राम तय किए गए। जिसमें मिशन बुनियाद और हैपीनेस क्लासेस के प्रोग्रेस को ट्रैक करने के लिए हर शनिवार को स्टूडेंट का मूल्यांकन किया जाएगा। कैच-अप सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इस सेशन में वर्कशीट के जरिये स्टूडेंट्स को पिछली कक्षाओं के एकेडमिक कॉन्सेप्ट्स से जोड़ा जाएगा।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button