भारत

ईसी ने नीति आयोग उपाध्यक्ष के बयान को बताया आचार संहिता का उल्लंघन, की थी न्याय योजना की निंदा

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की गयी कांग्रेस की प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना की निंदा को आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन बताया है.

चुनाव आयोग ने उन्हें भविष्य में सावधानी बरतने और ऐसे बयानों को न दोहराने की चेतावनी दी है. आयोग ने कुमार के बयान से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर जारी आदेश में यह बात कही है.

चुनाव आयोग का कहना है कि लोक सेवकों को ना केवल अपने आचरण में बल्कि अपने सार्वजनिक बयानों में भी निष्पक्ष होना चाहिए, जो तत्काल मामले में देखने को नहीं मिली. बतौर लोकसेवक उनके बयान से आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत पर आयोग ने कुमार को नोटिस भेजा था. नोटिस के जवाब में कुमार ने कहा कि न्याय योजना पर उन्होंने अपने विचार एक अर्थशास्त्री की हैसियत से रखे हैं, न कि राजनीतिक दृष्टि से.

ALSO READ: चुनाव आयोग ने नमो टीवी के लॉन्च पर मंत्रालय से माँगा जवाब

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा घोषित न्याय योजना के तहत देश के 20 करोड़ निर्धन परिवारों को न्यूनतम आय के रूप में सालाना 72 हजार रुपये देने की बात कही गयी है. कुमार ने कांग्रेस की इस योजना को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक बताया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Giao diện đẹp và dễ sử dụng là một trong những ưu điểm nổi bật của 66b app . Với màu trắng và xanh biển tươi mát làm màu chủ đạo, làm cho giao diện của trang web rất dễ chịu và không nhàm chán. TONY04-20H

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button