ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

नहीं रहे ट्रेजेडी किंग: 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा; अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे शाहरुख़, धर्मेंद्र समेत ये स्टार्स

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज तड़के करीब 7:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में 98 साल की उम्र मेंअंतिम सास ली है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर पाली हिल स्थित उनके बंगले पर पहुंच गया है। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार की बात करे तो उन्हें आज शाम 5 बजे जुहू स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बता दे इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे।

20 से ज्यादा लोगों को नहीं होगी शमशान घाट में जानें की इजाज़त।

फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के पार्थिव को जुहू के कब्रिस्तान में 3 से 4 बजे के बीच लाया जाएगा और अंतिम विधि 5 बजे तक पूरी होगी। इधर कब्रिस्तान के कमिटी मेंबर के मुताबिक 20 से ज्यादा लोगों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। इतना ही नहीं कमेटी ने अपील की है कि लोग अपने घर से ही दिलीप साहब को अंतिम विदाई दें। कमिटी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मधुबाला, मोहम्मद रफी, जिया खान जैसे कलाकारों के पार्थिव को यहीं पर दफनाया गया है।

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1412625392645644289

कुछ दिनों पहले ही कराया गया था भर्ती ।

बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती किया गया था और आज देश को यह दुःख भरी खबर मिल गई।

दिलीप कुमार का पहला नाम था यूसुफ खान।

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे।

60 से ज़्यादा फिल्मो में कर चुके है काम।

दिलीप कुमार ने पांच दशक के करियर में करीब 60 फिल्मों में काम किया था। उनकी कुछ हिट फिल्मों में ‘ज्वार भाटा’ (1944), ‘अंदाज’ (1949), ‘आन’ (1952), ‘देवदास’ (1955), ‘आजाद’ (1955), ‘मुगल-ए-आजम’ (1960), ‘गंगा जमुना’ (1961), ‘क्रान्ति’ (1981), ‘कर्मा’ (1986) और ‘सौदागर’ (1991) शामिल हैं।

कोरोना की वजह से दो भाइयों को खो चुके है दिलीप कुमार।

बता दे पिछले साल, दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को कोरोना वायरस के कारण खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी। हालांकि, सायरा बानो ने बताया था कि दोनों भाइयों के निधन की खबर दिलीप साहब को नहीं दी गई थी।

पद्म भूषण और पद्म विभूषण ने भी नवाज़े जा चुके है दिलीप साहब।

दिलीप कुमार को आठ फिल्मफेयर अर्वाड मिल चुके हैं। इसके अलावा दिलीप कुमार को साल 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1994 तें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। 2000 से 2006 तक वह राज्य सभा के सदस्य भी रहे। 1998 में वह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया था।

दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति ने जताया शोक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि दिलीप कुमार जी सिनेमा लेजेंड के तौर पर हमेशा याद रहेंगे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान है। प्रधानमंत्री ने दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो से भी फोन पर बात करके शोक संवेदना व्यक्त की है।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1412652647841026050?s=20

दिलीप साहब के घर बॉलीवुड अभिनेताओं के लगा जमावड़ा –

https://twitter.com/NewsMobileIndia/status/1412675871895265284

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button