कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा कदम, पहली बार एक साथ बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल; थावरचंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल
केंद्र में मोदी सरकार के कैबिनेट की विस्तार की अटकलों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के कई राज्यों में नया राज्यपाल नियुक्त किया है। ख़ास बात यह है कि कैबिनेट विस्तार से पहले इतने बड़े कदम में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक साथ 8 राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया गया हो। साथ ही इनमें मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। अब उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है।
मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 6, 2021
जानें किसे मिली किस राज्य की कमान।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस कदम के बाद मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है वहीं हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश, राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उधर श्रीधरन पिल्लई को गोवा, सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा, रमेश बैस को झारखंड और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
जानें कैसे हुआ फेरबदल।
- पीएएस श्रीधरन पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे, जो अब गोवा के गवर्नर बनाए गए हैं।
- सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के राज्यपाल थे, जो अब उन्हें त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है।
- रमेश बैस त्रिपुरा के गवर्नर थे, उन्हें अब झारखंड का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
- सोशल जस्टिस मिनिस्टर थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
- बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के गवर्नर थे, उन्हें अब हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।
- हरिबाबू कम्भमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है।
- मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है।
- राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
यह भी पढ़े: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया नमन
इधर अब कयास लगाए जा रहे है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 या 8 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, मोदी 2.0 का पहला विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। बता दे कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं और बताया जा रहा है कि 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अब तक औपचारिक तौर पर कैबिनेट विस्तार या फिर फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की गई है।






genopharm hgh kaufen
References:
md.swk-web.com