ताज़ा खबरेंभारत

गर्मी से दिल्ली के बच्चों को मिली राहत, दिल्ली सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 8 जुलाई तक बढ़ाई

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को मद्देनज़र रखते हुए सरकार ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी को बढ़ाने के आदेश दिए हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट के जरिये रविवार को इसका ऐलान किया.

ट्वीट में सिसोदिया ने लिखा,”दिल्ली में गर्म मौसम को देखते हुए स्कूलों में 8वीं क्लास तक के लिए गर्मी की छुट्टियां एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा रही हैं. 8वीं तक के बच्चों के स्कूल अब 8 जुलाई से खुलेंगे. बाकी क्लास के लिए स्कूल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खुलेंगे.”

ALSO READ: लिंचिंग के लिए ज़िम्मेदार संगठनों का है संघ परिवार से संबंध: असदुद्दीन ओवैसी

दिल्ली सरकार का ये फैसला सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होगा. दिल्ली के अधिकतर स्कूलों की गर्मी की छुट्टियाँ एक जुलाई को ख़त्म हो रही थीं, लेकिन अब दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों की छुट्टी आठ जुलाई तक बढ़ा दी गयी है.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार का यह फैसला सामने आया है. इसके साथ ही बिहार में गर्मी के कारण हो रही बच्चों की मौतों को भी इस फैसले के पीछे एक सबक के रूप में देखा जा रहा है.

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button