ताज़ा खबरेंभारत

नागिन फेम एक्टर पर्ल वी पुरी नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार, POCSO के तहत हुई कार्रवाई- रिपोर्ट

मुंबई के वाल‍िव पुलिस ने नागिन 3 फेम टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के ख‍िलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और पुलिस द्वारा 4 जून शुक्रवार को एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस पुरे मामले में संवेदनशील बात ये भी मानी जा रही है कि आरोप लगाने वाली पीड़िता कथित तौर पर नाबालिक है और साथ ही उसने पुल‍िस को बयान भी दिया है।

POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार।

इस पूरे मामले में पीड़‍िता का कहना है कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। अब पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबाल‍िग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। बता दे एक्टर को वाल‍िव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इधर इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है।

ये भी पढ़े: मेट्रो चलेंगी, खुलेंगे मॉल-बाजार और ऑफिस, लॉकडाउन के बीच दिल्ली में मिलेगी यह राहत

इन शोज में आ चुके हैं नजर।

अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 में वह सुरभि ज्योति के साथ रोमांस करते नजर आए थे। इसके अलावा पर्ल कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button