ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

पटना में तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी बंगले को बनाया कोविड केयर सेंटर, मुफ्त होंगी सारी सेवाएं

कोरोना के गहराते संकट के बीच पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर तैयार कराया है। ख़ास बात ये है कि इस कोविड सेंटर में बेड, ऑक्सीजन, दवाओं सहित तमाम सुविधाओं की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। अब उनके इस कदम से न केवल बिहार में चरमरा चुकी स्वस्थ्य सेवा को थोड़ा सहारा मिलेगा बल्कि अब तेजस्वी यादव ने एक चिट्ठी लिखकर राज्य सरकार से इसे टेकओवर करने की अपील भी की है।

बीते दिन ही मुख्यमंत्री नितीश से मांगी थी अनुमति।

बता दे इससे पहले तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य में दौरा करने, पीड़ितों का हाल जानने और उन्हें मदद पहुंचाने की अनुमति देने को कहा था। तेजस्वी ने कहा कि सत्तापक्ष से जुड़े लोग अक्सर बयान जारी कर कहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष को स्वयं फ्रंट पर रहकर कोरोना जांच, जीवन रक्षक दवाओं, बेड, ऑक्सीजन तथा अस्पताल सुनिश्चित व सुव्यवस्थित कराने के साथ साथ कोरोना के विरुद्ध इस लड़ाई की अगुवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़े : Cyclone Tauktae: भावनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात में ताउते से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

सरकार की कमियों को सामने लाना हमारा अधिकार – तेजस्वी।

इधर तेजस्वी ने कहा कि सत्तारूढ़ दलों द्वारा सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय नेता प्रतिपक्ष को खोजने की कवायद को जनता भी इसी दृष्टि से देख रही है। unhone आगे कहा कि हम जिम्मेदार विपक्ष हैं तथा मैं स्वयं भी एक संवैधानिक पद पर हूं। ऐसे में मुझे राज्य के लोगों की समस्या को जानने तथा उसके समाधान हेतु सरकार द्वारा उठाए जाने वाली कदमों को जानने तथा जनहित में कमियों को भी सरकार के सामने लाने का अधिकार है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button