ताज़ा खबरेंभारत

परशुराम जयंती आज, पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई; जानें तिथि, पूजा मुहूर्त एवं महत्व

भगवान विष्णु के छठे अवतार के जन्मदिवस के रुप में हर साल परशुराम जयंती मनाई जाती है। परशुराम जयंती हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, परशुराम जी का जन्म प्रदोष काल में तृतीया तिथि में हुआ था। ऐसे में परशुराम जयंती का उत्सव भी प्रदोष काल में ही मनाया जाना चाहिए। इस साल ये 2021 की बात करे तो परशुराम जयंती आज 14 मई दिन शुक्रवार को है। बता दे आज अक्षय तृतीया भी है और आज ही के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

क्या है इस जयंती का महत्व।

परशुराम जयंती का महत्व इस बात से ही है कि परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परशुराम जी एक मात्र ऐसे अवतार हैं, जो आज भी पृथ्वी पर जीवित हैं। दक्षिण भारत के उडुपी के पास परशुराम जी का बड़ा मंदिर है। कल्कि पुराण के अनुसार मान्यता है कि, जब कलयुग में भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि अवतरित होंगे, तो परशुराम जी ही उनको अस्त्र-शस्त्र में पारंगत करेंगे। भगवान राम से मुलाकात के बाद परशुराम जी भगवान विष्णु के अन्य अवतार से मिलेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=wvtooF45MCA

जाने पूजा के मुहृत।

हिन्दी पंचांग के अनुसार, इस वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रात:काल 05 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन 15 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर होना है। तृतीया तिथि का प्रदोष काल 14 मई को प्राप्त हो रहा है, ऐसे में इस वर्ष परशुराम जयंती 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन राहुकाल दिन में 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | बीते 24 घंटे में सामने आए 3.43 मामले, चार हजार लोगों की मौत भी दर्ज; ऑस्ट्रेलिया से भारत पहुंचे 1056 वेंटिलेटर

जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज करता है विशेष पूजा

जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज करता है विशेष पूजा अक्षय तृतीया पर संपूर्ण ब्राह्मण समाज अपने आराध्य देव भगवान परशुराम का विशेष पूजन करता है। इस दिन समाज द्वारा शोभायात्राएं निकाली जाती हैं और विशेष आयोजन होते हैं। हालांकि इस बार लाकडाउन के कारण बड़े आयोजन कहीं नहीं होंगे।

इधर परशुराम जयंती के मौके पर पीएम मोदी देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मौके पर ट्वीट करते हुए देशवासियों को बधाई दी। भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आपके जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और संकल्प शक्ति को मज़बूत करे, यही मेरी कामना है।

अक्षय तृतीया और ईद का भी मन रहा है जश्न।

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने अक्षय तृतीया की बधाई देते हुए लिखा सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की मंगलकामनाएं। शुभ कार्यों की सिद्धि से जुड़ा यह पावन पर्व कोरोना महामारी पर विजय के हमारे संकल्प को साकार करने की शक्ति प्रदान करे।

ईद की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा ‘ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। पीएम मोदी ने कहा कि सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। हम एकसाथ मिलकर वैश्विक महामारी को दूर कर सकते हैं और मानव कल्याण के लिए काम कर सकते हैं। ईद मुबारक!”

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button