ताज़ा खबरेंभारत

मास्क पहनने से टोका तो मचाया था बवाल; अब दिल्ली पुलिस से बदतमीजी करने वाला कपल गिरफ्तार, इन धाराओं के तहत हुआ मामला भी दर्ज

दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार को पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने वाले कपल को दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। बता दे ये वही कपल है जिसने मास्क नहीं पहनने के लिए पूछे जाने पर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया था और कई अपशब्दों का इस्तेमाल पुलिस के लिए किया था। गौरतलब है कि पति को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पत्नी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है।

इधर रविवार को ही दिल्ली पुलिस ने कपल के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की जानकारी दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पति-पत्नी को पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते हुए साफ देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में आज से एक हफ्ते का सख्त कर्फ्यू, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

क्या है मामला ?

पुलिस के अनुसार घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। जब कार में जा रहे एक कपल को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोका और इसकी वजह पूछी तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगी और कहा कि वो जुर्माना नहीं देंगे। बता दे कपल मध्य दिल्ली के पटेल नगर में रहते हैं। पति का नाम पंकज और पत्नी का नाम आभा है। वही मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में पति को गिरफ्तारी के बाद ये भी कहते हुए सुना जा रहा है कि उसकी पत्नी ने उसे मास्क नहीं पहनने दिया और पुलिस के साथ ऐसे व्यवहार के लिए उसकी पत्नी ने ही उसे मजबूर किया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button