NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक: क्या है तिरुपति बालाजी मंदिर के अध्यक्ष और सिद्धि विनायक मंदिर के ट्रस्टी के बारे में किये जा रहे इस वायरल दावे की सच्चाई? जानें सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि तिरुपति बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर रेड्डी हैं और सिद्धि विनायक मंदिर के ट्रस्टी सलीम है। इस पोस्ट के साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों किसी दुसरे धर्म के होने के बाद भी हिन्दू मंदिरों के अध्यक्ष और ट्रस्टी है।

फेसबुक पर एक यूज़र ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा – तिरुपति बालाजी मंदिर समिति का अध्यक्ष चद्रशेखर रेड्डी ईसाई है। सिंद्धि विनायक मन्दिर का ट्रस्टी सलीम मुस्लिम है। क्यों ? हाजी अली में हिन्दू को ट्रैस्टी बनाओ 🤔

इसी तरह के और भी पोस्ट आप यहाँ, यहाँ, यहाँ, यहाँ और यहाँ देख सकते है।

इसी तरह के अन्य पोस्ट हमे ट्विटर पर भी मिले।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल ने इस पोस्ट की जांच की और इसे फेक पाया।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: क्या RSS के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने दिया संविधान बदलने को लेकर ये बयान? जानें सच

इस दावे की जांच करने के लिए हमने सबसे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड के बारे में जानकारी निकालनी शुरू की। इस खोज के दौरान हमें तिरुपति बालाजी मंदिर की वेबसाइट पर बोर्ड से जुड़ी तमाम जानकारियां मिल गईं। इसके अनुसार, हमने पाया कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन वाय वी सुब्बा रेड्डी (YV Subba Reddy) हैं न कि चंद्रशेखर रेड्डी। इसके अलावा बोर्ड के सदस्यों में किसी भी व्यक्ति का नाम चंद्रशेखर रेड्डी नहीं है।

वेबसाइट में आगे और जांच करने पर भी हमे इस नाम के किसी भी व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं मिली। इस बात की और पुष्टि करने के लिए हमने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स ट्रस्ट बोर्ड के इनफार्मेशन सेंटर पर संपर्क किया। वहां भी हमे इस बात की जानकारी दी गई कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा फेक है।

वायरल पोस्ट में दूसरा दावा।

सोशल मीडिया पर वायरल इसी पोस्ट में एक और दावा किया जा रहा है कि सिद्धि विनायक मंदिर के ट्रस्टी सलीम हैं। इस बात की पड़ताल के लिए हमने सिद्धि विनायक मंदिर के ट्रस्ट बोर्ड के बारे में जानकारी निकाली तब हमें सिद्धि विनायक मंदिर मंदिर की वेबसाइट पर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की पूरी लिस्ट मिली। इसके अनुसार आदेश बांडेकर मंदिर के ट्रस्टी के चेयरमैन हैं। हालांकि, हमें इस पूरी सूची में कहीं सलीम नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला।

इस बात की पुष्टि के लिए हमने सिद्धि विनायक मंदिर में भी संपर्क किया। वहां भी उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे को फेक बताया।

इतनी जानकारी से हम दावा कर सकते है कि सोशल मीडिया पर ये वायरल दावा कि तिरुपति बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर रेड्डी हैं और सिद्धि विनायक मंदिर के ट्रस्टी सलीम है, ये फेक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button