इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज शुक्रवार यानी 9 अप्रैल से हो रहा है। लोगों को इस लीग का इंतज़ार तो था, लेकिन कोरोना के चलते इस बार भी फैंस के अरमानों पर पानी इस वायरस ने फेर दिया है। आज के मैच कि बात करे तो टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा।
It's that time of the year again! 🔥
It's Blue & Gold time…again! 💙#OneFamily #MumbaiIndians #MI #MIvRCB #IPL2021 #KhelTakaTak pic.twitter.com/BnOWuopggT
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 9, 2021
Bold is fit Teaser
12 minutes for a bulletproof core. This IPL Bold is Fit brings you a 50-day core-exclusive program to help you get those 6-pack abs. Hop on the fitness train every day at 7 AM, and be a fitter fan. #PlayBold #workout #fitness #homeworkout #GetRCBFit #IPL2021 pic.twitter.com/dyKwCQrSyV
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 8, 2021
कहाँ और कितने बजे खेला जायेगा मैच ?
यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अबतक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को अपने पहले खिताब का इंतजार है। इन सब के बीच कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण लीग का आयोजन जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होगा और दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी।
कोरोना के चलते ये हुए है बदलाव।
- बता दे कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2021 के सभी मैच भारत के सिर्फ छह शहरों में खेले जाएंगे- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद।
- इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 30 मई को खेला जाएग।
- इस साल टूर्नामेंट में किसी भी टीम को अपने होम ग्राउंड का फायदा नहीं मिलेगा। यानी कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेगी।
- कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल आईपीएल में कई बदलाव हैं। इन बदलावों और बायो बबल के साथ ही क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है।
8 teams, 8 cities, 8 languages! #IndiaKiVibeAlagHai
A celebration of our fans and an incredibly exciting #VIVOIPL starts 9th April on Disney+ Hotstar VIP@Vivo_India @DisneyPlusHS pic.twitter.com/HmLREnTv74
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2021
IPL 2021 Royal Challengers Bangalore full squad: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, फिन एलेन, केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, काइल जेमीसन, डेनियल क्रिश्चियन।
MI vs RCB Game Day Preview
Virat, AB, Maxi, Yuzi, and the coaches talk about the all-important season opener against Mumbai Indians, on @myntra presents Game Day.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 pic.twitter.com/yVJj1j8pyh
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 9, 2021
IPL 2021 Mumbai Indians full squad: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर।
🗣️ "We'll go in and put on a good show."@ishankishan51 shares his 💭 on our opening encounter against @RCBTweets! 💙#OneFamily #MumbaiIndians #MI #MIvRCB #IPL2021 #KhelTakaTak pic.twitter.com/kCGM9QiCRD
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 9, 2021