ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू कश्मीर : शोपियां एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, बडगाम में एक SPO शहीद, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

जम्मू-कश्मीर में आज सेना और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल आज जम्मू-कश्मीर में दो जगह पर सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमे Let के 3 आतंकवादी ढेर हो गए है। सबसे पहली मुठभेड़ शोपियां में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है वही दूसरा एनकाउंटर बडगाम में हुआ, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया है। बता दे इधर दोनों जगह पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

कल रात शुरू हुआ था मुठभेड़।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, शोपियां में देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हुई थी। जिसमे आज सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इधर इस दौरान भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है।

ये भी पढ़े : उत्तरप्रदेश : उन्नाव मामले में दोनों पीड़ित लड़कियों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बडगाम एनकाउंटर में SPO शहीद।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, शोपियां के अलावा बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के एक एसपीओ अल्ताफ अहमद शहीद हो गए है। अब शोपियां में भी सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बता दे कि ये एनकाउंटर ऐसे समय हुआ है जब कई यूरोपियन यूनियन देशों और इस्लामिक सहयोग संगठन के कुछ सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया है।

इन सब के बीच श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकवादियों ने एक पुलिस पार्टी पर हमला किया। कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस आतंकी घटना में 2 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। इलाके की घेराबंधी कर दी गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button