ताज़ा खबरेंभारत

नए कोविड स्ट्रेन के चलते भारत सरकार ने UK की उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ाई

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के कहर को देखते हुए भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली उड़ान सेवाओं पर लगी रोक को 7 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब 7 जनवरी 2021 तक लंदन सहित पूरे ब्रिटेन के लिए आने जाने वाली उड़ान सेवाओं पर रोक रहेगी। बता दे पहले सरकार ने 31 दिसंबर तक यह रोक लगाई थी। लेकिन आज यानी बुधवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने एलान किया कि ब्रिटेन की उड़ान सेवाओं पर रोक को 7 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

क्या कहा पूरी ने।

हरदीप पुरी ने बताया कि फिलहाल ब्रिटेन की उड़ान सेवाओं पर लगी रोक को 7 जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है और उसके बाद उड़ान सेवाओं के लिए सख्त दिशा निर्देश होंगे जिनके बारे में सरकार जल्द जानकारी देगी। सरकार के मौजूदा रुख से ऐसा लग रहा है कि 7 दिन के बाद कुछ शर्तों के साथ ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवाओं को खोला जा सकता है, हालांकि इस बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगा।

ये भी पढ़े : कोरोना वायरस: अबतक ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया कोविड स्ट्रेन, इन राज्यों में है ये मरीज़

भारत में अब तक 20 लोग नए स्ट्रेन की चपेट में।

बता दे ब्रिटेन से लौटे अबतक 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी ब्रिटेन वैरिएंट जीनोम की चपेट में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात कि पुष्टि करते हुए कहा कि ब्रिटेन से भारत आए कुल 20 लोग ब्रिटेन में मिले सार्स-कोव-2 के नए स्ट्रेन से संक्रमित हैं। इन लोगों को कोरोना केयर सेंटर में सिंगल रूम आइसोलेशन में रखा गया है।

गौरतलब है कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच कुल 33,000 यात्री यूके से भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर आए थे, जिनमें से अभी तक 114 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनके सैंपल को जब जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया तो 6 में नया स्ट्रेन मिला था जिसके बाद आज और 14 मरीज़ मिलने से ये संख्या 20 हो गई है। अब इसी स्ट्रेन की दहशत को देखते हुए भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने और वहां जाने वाली उड़ान सेवाओं पर रोक लगा दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button