ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना वैक्सीन: भारत बायोटेक ने स्वदेशी ‘Covaxin’ के इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी मंजूरी

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कई वैक्सीन परीक्षण के अलग-अलग चरणों में हैं। ऐसे में भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फाइजर और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के बाद हैदराबाद की फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने भी अपने कोविड-19 टीके के इमरजेंसी उपयोग की इजाजत के लिए केंद्रीय औषधि नियामक (CDSCO) में आवेदन किया है।

भारत बायोटेक ने कोवैक्सिन के लिए अप्रूवल मांगा- ऐसा करने वाली तीसरी कंपनी

सबसे पहले बता दे SII ने सोमवार को ही कोरोना वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ के इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी है। वहीं, फाइजर ने 4 दिसंबर को ही इसके लिए अप्लाई किया था। अधिकारियों ने बताया कि रिव्यू की प्रक्रिया चल रही है। यह सीरम के लिए भी लागू होती है। इसके बाद हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने भी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल को के पास अपनी वैक्सीन कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज के लिए अप्रूवल मांगा है। ऐसा करने वाली वह तीसरी कंपनी है।

ये भी पढ़े: आम आदमी पार्टी का दावा, सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल को किया ‘नजरबंद’

कोवैक्सिन के ट्रायल्स पर उठ चुके है सवाल।

बता दे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज कोवैक्सिन के ट्रायल्स में शामिल हुए थे लेकिन दो हफ्ते बाद वे पॉजिटिव हो गए। इसके बाद कोवैक्सिन के ट्रायल्स को लेकर सवाल उठे थे।

कोवैक्सिन का तीसरे फेज का ट्रायल शुरू।

चेन्नई के एसआरएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने सोमवार को कोवैक्सिन के तीसरे फेज के ह्यूमन ट्रायल की शुरुआत होने का ऐलान किया है। इसे भारत बायोटेक द्वारा तैयार किया जा रहा है। बता दे तीसरे फेज में एक हजार से 15 सौ वॉलंटियर्स पर परीक्षण किया जाएगा।

SII पहली स्वदेशी कंपनी जिसने मांगी है इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंज़ूरी।

SII ने ‘कोवीशील्ड’ के इमरजेंसी यूज की अनुमति मांगी है। इसी के साथ सीरम इंस्टीट्यूट देश की पहली स्वदेशी कंपनी बन गई है, जो कोरोना वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है। वही इसके बाद अब दूसरी भारतीय कंपनी जिसने एमेजेन्सी इस्तेमाल के लिए अनुमति मांगी है वो भारत बायोटेक है जिसने कोवाक्सिन के लिए ये अनुमति मांगी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button