आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2020: ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने रचा इतिहास, टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज और ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल ने बीते दिन आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने यह मुकाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18.5 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर हासिल किया।

दरअसल, गेल जब राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाज़ी करने आए थे, तो वो इस मुकाम को हासिल करने में सात छक्के दूर थे. ऐसे में गेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पारी के 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी की 5वीं गेंद पर अपने करियर का 1000वां छक्का जड़ा।

मारे आठ छक्के पर हुए बोल्ड आउट।

राजस्थान के खिलाफ गेल ने अपनी पारी में कुल आठ छक्के मारे। लेकिन वह शतक बनाने से चूक गए और 99 रनों के स्कोर पर बोल्ड आउट हो गए। बता दे गेले को इस कामयाबी से दूर रखने वाले जोफ्रा आर्चर थे। इन्होने ही गेले को पवेलियन भेजा था।

वह आईपीएल में भी सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह उनका 131वां मैच है और वह अभी तक यहां 349* छक्के जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 690 छक्के जड़े हैं। तीसरे व चौथे नंबर पर ब्रेंडन मैक्कुलम (485 छक्के) और शेन वॉटसन (467 छक्के) हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर 447 छक्के के साथ आंद्रे रसेल हैं।

उनका ये रिकॉर्ड तोडना है असम्भव।

टी20 क्रिकेट में गेल का यह रिकॉर्ड टूटना अब असंभव माना जा रहा है। दरअसल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कीरन पोलार्ड का नाम है। मगर पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में 690 छक्के हैं और गेल के नाम 1,000 इसीलिए पोलार्ड गेल से काफी पीछे हैं, इसीलिए गेल का यह रिकॉर्ड टूटना अब असंभव माना जा रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button