ताज़ा खबरेंभारत

हैवानियत : कानपुर देहात में बंदूक की नोक पर दो लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप

हाथरस में कथित गैंगरेप के बाद हुई लड़की की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि यूपी में आये दिन दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब यूपी के ही कानपुर से एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल कानपुर देहात में एक दलित महिला से बंदूक की नोक पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। और तो और मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो लोग ही आरोपी हैं।

एक हफ्ते पुरानी है घटना।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के मुताबिक डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई यह घटना करीब एक हफ्ते पुरानी है, लेकिन पुलिस को इस संबंध में सूचना बीती सुबह ही मिली है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, और इसके अलावा स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी दी गई है।

बंदूक की नोक पर धमकाया और किया बलात्कार।

इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत दर्ज करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके घर में घुसकर दो युवकों ने उसे बंदूक की नोक पर धमकाया और उसके साथ बलात्कार किया। इधर आरोपियों में एक पूर्व ग्राम प्रधान भी शामिल है। दुष्कर्म की घटना पर लड़की का कहना है कि आरोपी उस वक्त घर में घुसे जब वह अकेली थी और वारदात को अंजाम देने के बाद वे यह कहते हुए भाग गए कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button