धोनी के रिटायरमेंट पर पीएम मोदी ने लिखा लेटर, धोनी की इन चीज़ों का किया जिक्र

महेंद्र सिंह धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनके फैंस इस खबर से आत्मविभोर हो गए। उनके संन्यास के बाद उनके जीवन के प्रमुख पलों को देशवासियों ने ना केवल याद किया बल्कि उनके प्रति आभार भी जताया। इसी बीच आज (20 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्र लिखकर उनकी तारीफ की और आगे जीवन के लिए शुभकामनाएं दी. पत्र में पीएम मोदी ने धोनी के जीवन के कई अहम पलों को याद किया. विशेष रूस से वर्ल्ड कप टी 20 2007 और 2011 में उनके योगदान को सराहा है. पीएम मोदी ने पत्र में धोनी के हेयर स्टाइल से लेकर उनकी बेटी जीवा के साथ बॉन्डिंग पर भी जिक्र किया है.

ये लेटर मिलने के बाद माही ने इस पत्र को टि्वटर पर शेयर कर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है. धोनी ने कहा, “हर एक कलाकार, सैनिक और खिलाड़ी को तारीफ की कामना होती है. वो चाहते हैं कि उनकी मेहनत और बलिदान के बारे में हर कोई जानें. आपकी ओर से मिली प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.”
https://twitter.com/msdhoni/status/1296362680580636672
क्या लिखा था प्रधानमंत्री ने पत्र में ?
मोदी ने धोनी को लिखा, ‘आप भारतीय क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तानों में शामिल हैं. क्रिकेट के इतिहास में आपका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों, सर्वश्रेष्ठ कप्तानों और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर्स में रहेगा. मैच के दौरान मुश्किल स्थिति में सभी की आप पर निर्भरता और मैच को खत्म करने का आपका स्टाइल पीढ़ियों तक लोगों को याद रहेगा, खास तौर से वर्ल्ड कप फाइनल 2011 का.’

ये भी पढ़े : दिल्ली में 28.35 फीसदी लोगों में कोविड के खिलाफ एंटी बॉडी, सीरो सर्वे से हुआ खुलासा
देखें पीएम मोदी का पत्र –


अपने पत्र में पीएम मोदी ने ये भी लिखा कि हम कहां से आए हैं, यह ज्यादा मायने नहीं रखता. महत्वपूर्ण ये है कि हमें मालूम होना चाहिए कि हम किस दिशा में जा रहे हैं. आपने यही भावना दिखाकर कई युवाओं को प्रेरित किया है.”





