ताज़ा खबरेंभारतवायरल

कौन है सोशल मीडिया पर वायरल ‘बिनोद’ , जानें किसका खुराफाती दिमाग है इसके पीछे

इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों कुछ भी वायरल होने के लिए बिलकुल समय नहीं लगता। जो चीज़े आज कल वायरल होती है उनके पीछे की कहानियां बड़ी ही अटपटी सी होती है। ऐसी ही कुछ विचित्र कहानी है सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग “बिनोद” की।

https://twitter.com/nihayati_lazy/status/1291405980840808449

दरअसल ये नाम कुछ इस कदर वायरल हो रहा है कि सोशल मीडिया तो दूर पेटीएम ने अपना यूजर नेम ही बदल के बिनोद रख लिया। अब अगर पेटीएम ये काम कर सकता है तो भला मुंबई पुलिस इससे कैसे दूर रह सकती है। मुंबई पुलिस तो वैसे ही अपने रोचक ट्वीट के लिए मशहूर है। तो आइये सबसे पहले आपको बताते है कौन है ये बिनोद जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

कौन है ये बिनोद ?

दरअसल, बिनोद की शुरुआत स्लययपॉइंट के एक वीडियो से हुई है। स्लययपॉइंट एक यूट्यूब चैनल है जो लोगों की ऊटपटांग आदतों का रोस्ट वीडियो बनाता है। 15 जुलाई को इस चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो का टाईटल था ‘Why indian comment section is garbage’। इस वीडियो में बताया गया की कैसे भारतीय लोग कमेंट में कुछ भी लिख देते हैं।

देखें वो वीडियो जो है इस बिनोद की जड़ !

इसके बाद इस वीडियो पर कमेंट कि मानो बाढ़ आ गयी । इसी बीच बिनोद थारू नाम के एक शख्स ने कमेंट में अपना ही नाम “बिनोद” लिख दिया और 7 लोग आकर उसे लाइक कर गए । बस ये मौका था जब पूरा इंटरनेट ही ‘बिनोदमय’ हो गया।

पेटीएम ने बदला अपना यूजरनेम!

मुंबई पुलिस ने ऐसे लिए मज़े!

https://twitter.com/Dont_trust_me_/status/1292111589881999366

https://twitter.com/princeofhammock/status/1292111596651601920

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button