ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI ने कई लोगों पर कसा शिकंजा, रिया चक्रवर्ती समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में केन्द्रीय जांच एजेंसी को केस सौंपे जाने की मांगे तेज़ होने के बाद ये केस अब CBI जांच कर रही है। सुशांत केस की जांच हाथ में लेने के साथ ही CBI ने आज कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल सीबीआई ने एक्शन लेते हुए 6 आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ गुरुवार यानी (आज ) शाम केस दर्ज कर लिया है।

सीबीआई ने जिन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल किया है, उनमें- रिया चक्रवर्ती, इन्द्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के नाम शामिल हैं। सीबीआई की टीम अब इस मामले में अधिकारिक रूप से जांच शुरू करेगी और जरूरत पड़ने पर इन आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि सुशांत केस में ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। जिसमें रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को मुंबई में पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले सीबीआई ने कहा था, “भारत सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन पाने के बाद सुशांत सिंह मौत के मामले में सीबीआई जल्द ही एक केस दर्ज करेगा। और इस केस केस दर्ज करने के सिलसिले में CBI बिहार पुलिस के संपर्क में भी थी।”

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: क्या आदित्य ठाकरे को रिया चक्रवर्ती के साथ देखा गया था? जानें सच

इन अधिकारियों की निगरानी में होगी जांच

बता दे इस केस में पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) इसकी जांच करेगा और इसकी निगरानी करेंगे डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिध। दोनों ही गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं.

बता दे बिहार सरकार की तरफ से सीबीआई जांच की पुरजोर मांग के बाद केन्द्र सरकार ने CBI को नोटिफिकेशन जारी कर के इस मामले की जांच करने के लिए कहा। बिहार के आईपीएस को मुंबई में ज़बरदस्ती क्वारंटाइन करने के बाद से ही ये मामला और गरमा गया था और मुंबई वर्सस बिहार हो गया था।

अब इस मामले को हाथ में लेते ही सीबीआई ने सब पर चाबुक कसना शुरू कर दिया है। देखना होगा की अब इस सीबीआई के शिकंजे में और कौन – कौन फंसता है और इस केस में कितने राज़ सामने निकल के आते है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button