ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

अरुण बख्शी हुए भाजपा में शामिल, कर चुके हैं 100 से ज़्यादा फिल्मों में काम

प्रतिष्ठित हास्य कलाकार और अभिनेता अरुण बक्शी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया.

उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के कई अन्य बड़े नेताओं की उपस्थिति में औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर अपनी राय राखी. उन्होंने कहा,”मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रेरक हैं और दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं. उन्हें देश के लिए काम करना है और देश को उनका ज्यादा समय मिलना चाहिए.”

ALSO READ: नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघन, कांग्रेस से भेदभाव ना करे चुनाव आयोग: राहुल

2019 लोकसभा चुनाव से पहले कई बड़ी हस्तियां भाजपा में शामिल हुई है, जिनमें सनी देओल, गौतम गंभीर और बाबुल सुप्रियो जैसे नाम शामिल है. इस सूची में अब अभिनेता अरुण बख्शी का नाम भी जुड़ चुका है.

बख्शी ने अपनी फ़िल्मी करियर में 100 से भी ज़्यादा फिल्मों में काम किया है. अभिनय के साथ-साथ उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से भी लोकप्रियता बटोरी है. उन्होंने करीब 300 गानों में अपनी आवाज़ दी है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button