आंध्र प्रदेश: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में दर्दनाक हादसा, क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत, वीडियो वायरल

आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे करीब 10 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। दरअसल हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक विशालकाय क्रेन के गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। डीसीपी सुरेश बाबू ने इस बात की पुष्टि की है।
#आंध्रप्रदेश: विशाखापत्तनम में हिन्दुस्तान शिपयार्ड में एक क्रेन गिरी। डीसीपी सुरेश बाबू के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई, 1 घायल। pic.twitter.com/IPE2mNePOU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2020
जानकारी के मुताबिक घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया जा रहा है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बता दे सभी 10 लोगों की मौत क्रेन गिरने से हुई है। सामने आए वीडियो में वीडियो में क्रेन गिरते हुए साफ़ दिख रही है वही लोग भी जान बचाने के लिए भागते नज़र आ रहे है।
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में हिन्दुस्तान शिपयार्ड में एक क्रेन गिरी। डीसीपी सुरेश बाबू के मुताबिक हादसे में 10 लोगों की मौत हुई, 1 घायल।#Visakhapatnam pic.twitter.com/rNpEW96sGB
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2020
इस बड़ी घटना के पीछे लापरवाही है या कोई तकनीकी चूक, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी और पुष्टि नहीं हुई है। वही
घटना स्थल से शवों को बाहर निकालने का काम जारी है।





