ताज़ा खबरेंभारतवायरल

33 साल बाद दसवीं की परीक्षा में मिली कामयाबी, 1987 से ये शख्स दे रहा था 10वीं कक्षा का एग्जाम

हमारे देश में बच्चों के दिमाग में 10वीं कक्षा के बच्चों को बोर्ड एक्साम्स के लिए बड़ा डराया जाता है। कुछ बच्चों को यही डर सताता रहता है की पता नहीं ये 10वीं कैसे निकलेगी। हालांकि आज कल के बच्चे तो इसे आसानी से निकाल लेते है मगर ये डर का दौर तब ज़्यादा होता था जब बच्चे उनीस्वी सदी के होते थे। खैर हमारे देश में तो 10वीं कक्षा को पास करने की कई रोचक और मज़ेदार कहानियां है। ऐसी ही 10वीं कक्षा पास करने की एक शानदार कहानी है हैदराबाद के मोहम्मद नूरुद्दीन नाम के शख्स की।

हैदराबाद के 51 वर्षीय व्यक्ति मोहम्मद नूरुद्दीन ने 33 वर्ष के बाद आखिरकार कक्षा 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। मोहम्मद नूरुद्दीन 1987 से 10वीं पास करने के लिए जी – जान लगाए हुए थे। उनका कहना है कि मैं अंग्रेजी में कमजोर हूं, इसलिए मैं पास नहीं हो पाया था। अब जा कर मैंने इस साल परीक्षा पास कर ली है क्योंकि सरकार ने इस साल कोरोना के चलते परीक्षा में छूट दे दी थी।

                   

ये भी पढ़े : राहुल गांधी से चर्चा में बोले नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस, कोरोना के बाद एक नई नीति पर काम जरूरी

51 साल के मोहम्मद नूरुद्दीन फिलहाल मुशीराबाद इलाके में स्थित भोलकपुर अंजुमन ब्वॉयज हाईस्कूल में अभी वॉचमैन के तौर पर काम करते है। बीते कई वर्षों से नूरुद्दीन लगातार परीक्षा देते आ रहे हैं, लेकिन हर साल नतीजा एक ही रहता है- वो फेल हो जाते है, मगर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

नूरुद्दीन की ख्वाहिश सरकारी नौकरी करने की थी, जिसके लिए दसवीं कक्षा की परीक्षा पास करना जरूरी था, इसी वजह से वह परीक्षा देते रहे। जब एसएससी की तरफ से परीक्षा देना बंद हुआ, तो वो एक्सटर्नल परीक्षा देने लगे। लेकिन अंग्रेजी विषय पर कमजोर पकड़ का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और वो हर बार फेल होते चले गए ।

इस कोरोना संकट ने सबको कष्ट तो बहुत दिए है लेकिन नूरुद्दीन के 33 साल कि मेहनत को पार लगा कर उनको बड़ी ख़ुशी दी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button