ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिलाइफस्टाइल

म.प्र में महिलाओं ने बनाई 1 लाख स्वदेशी राखियां, सरहद पर खड़े जवानों सहित प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को भेजी जाएँगी

भारत और चीन के विवाद के बाद हमारे देश के प्रधानमंत्री ने आह्वान किया था कि भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” का मूलमंत्र भी देश की जनता को दिया था। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश स्थित इंदौर में रक्षाबंधन की तैयारियां जमकर शुरू हो गयी है।

दरअसल इंदौर में लोकल को वोकल करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं द्वारा 22केंद्रों पर 1 लाख से अधिक राखी बनाई जा रही हैं। ख़ास बात ये है की ये सारी राखियां एकदम स्वदेशी है, यानी की सभी राखियाँ इन महिलाओं ने हाथ से बनाई है।

बता दें की कुल बनी राखियों में से 21000 राखियां भारत के वीर सैनिकों के लिए बनाई गयी है जो इंदौर से सैनिकों को भेजी जाएँगी। साथ ही ये महिलाये अपनी राखियां पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को भेजना चाहती हैं।

ये भी पढ़े : आज मनाई जा रही है हरयाली तीज, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

BJP सांसद शंकर लालवानी ने बताया, हमारे PM ने आह्वान किया था कि आत्मनिर्भर भारत बनाना है,लोकल को वोकल करना है उसी के अंतर्गत हमने यहां एक अभियान शुरू किया है, 22 केंद्रों पर 1 लाख से अधिक राखी बनाई जा रही हैं” मध्य प्रदेश के इंदौर की महिलाएं रक्षाबंधन के लिए स्वदेशी राखियां बना रही हैं.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button