ताज़ा खबरेंभारत

E20 पेट्रोल से कम हो सकती है गाड़ियों की माइलेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में दी जानकारी

संसद में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, E20 फ्यूल के इस्तेमाल से गाड़ियों के माइलेज में 2 से 6 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है, हालांकि इससे कार्बन एमिशन में भी कमी होगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में यह स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी E20 के इस्तेमाल से गाड़ियों की ईंधन दक्षता (Fuel Economy) में 2 से 6 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। यह कमी वाहन की श्रेणी और उसकी उम्र पर निर्भर करती है।

इंजन पर नहीं पड़ता बुरा असर

लोकसभा में एक लिखित जवाब के दौरान मंत्री ने बताया कि डायनमोमीटर और सड़क पर वाहनों के परीक्षण के दौरान इंजन की Durability को लेकर कोई बड़ी विफलता सामने नहीं आई है। E10 फ्यूल की तुलना में E20 फ्यूल से बेहतर एक्सीलरेशन, बेहतर राइड क्वालिटी और लगभग 30% कम कार्बन एमिशन होता है।

क्या है विशेषज्ञों की स्टडी?

ARAI, SIAM और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा संयुक्त रूप से BS-III, BS-IV और BS-VI E10 दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर E20 के प्रभाव का अध्ययन किया गया था। सरकार का यह पूरा एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम नीति आयोग, ऑटोमोबाइल निर्माताओं और अन्य तकनीकी संस्थानों के साथ वैज्ञानिक रूप से सलाह-मशविरा करके आगे बढ़ाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button