ताज़ा खबरेंभारत

PM मोदी का वीडियो हटाने पर सरकार सख्त, Meta की सफाई को केंद्र ने किया खारिज, कहा- ‘मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ’

'मुद्दा खत्म नहीं हुआ', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा की सफाई से असंतुष्ट नजर आ रही है सरकार।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कुछ समय के लिए गायब होने का मामला गर्माता जा रहा है। केंद्र सरकार ने मेटा (Meta) की उस सफाई को खारिज कर दिया है जिसमें उसने इसे ‘गलती से’ हटाया गया बताया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है और इस पर और अधिक गंभीर चर्चा की आवश्यकता है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 23 जुलाई को छात्र प्रदर्शनों के दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में प्रधानमंत्री युवाओं को संबोधित कर रहे थे और परीक्षा पेपर लीक मामलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का वादा कर रहे थे। कुछ समय बाद यह वीडियो फेसबुक से हट गया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ।

मेटा का स्पष्टीकरण और सरकार की प्रतिक्रिया

विवाद बढ़ने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मेटा के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी हेड को तलब किया था। मेटा ने सरकार को सफाई दी थी कि ऑटोमेटेड कंटेंट फिल्टर में तकनीकी खामी (Glitch) के कारण वीडियो हट गया था। हालांकि, सरकार ने इस तर्क को ‘तर्कसंगत नहीं’ बताया है और साफ किया है कि इस घटना को लेकर कंपनी के साथ बातचीत जारी रहेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button