‘पब्लिक को बेवकूफ नहीं बना सकते…’,PM आवास के पास हुए कांग्रेस विरोध प्रदर्शन पर भड़कीं सोनम वांगचुक की पत्नी
पीएम आवास के पास कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए गीतांजलि अंगमो ने कहा कि विपक्षी नेताओं को जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच जाकर उनका समर्थन करना चाहिए था।

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी और सामाजिक उद्यमी गीतांजलि अंगमो ने कांग्रेस पार्टी के हालिया प्रदर्शन पर तीखा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन छात्रों के आंदोलन के प्रति सच्ची सहानुभूति नहीं दिखाता है।
जंतर-मंतर पर छात्रों के पास जाने की दी सलाह
गीतांजलि अंगमो ने एक साक्षात्कार में कहा कि राजनीतिक नेताओं को पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने के बजाय दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से जुड़ना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता, क्योंकि लोग दिखावे और सच्ची कोशिश के बीच का फर्क अच्छी तरह समझते हैं।
26वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन
आपको बता दें कि पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक वर्तमान में गुरुग्राम के एक अस्पताल से अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। गुरुवार को उनके अनशन का 26वां दिन था। पिछले हफ्ते उन्हें जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से अस्पताल शिफ्ट किया गया था।
छात्रों के प्रदर्शन को हिंसा से न जोड़ने की अपील
इसके साथ ही, गीतांजलि अंगमो ने बिना सबूत के जंतर-मंतर के शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को दिल्ली की अन्य हिंसा की घटनाओं से जोड़ने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मीडिया में छात्रों की छवि को धूमिल होते देखना एक शिक्षक के रूप में बेहद दर्दनाक है।
As an educator, I find it deeply painful to watch the image of our students being tarnished on media.
The students’ protest is taking place peacefully at Jantar Mantar. If there are reports of violence elsewhere in Delhi, please do not rush to attribute them to this movement…— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 23, 2026





