दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, CJP प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी जारी
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। यात्रा करने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन के चलते आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कॉकक्रोध जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बुधवार सुबह 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया है। DMRC के अनुसार, ये सभी स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
बंद किए गए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट
DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि निम्नलिखित स्टेशनों पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी:
-
लोक कल्याण मार्ग
-
राजीव चौक
-
पटेल चौक
-
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
-
बारखंभा रोड
-
सुप्रीम कोर्ट
-
सेवा तीर्थ
-
जनपथ
-
मंडी हाउस
-
सेंट्रल सचिवालय
-
आईटीओ
-
दिल्ली गेट
-
इंद्रप्रस्थ
-
खान मार्केट
-
जोर बाग
-
शिवाजी स्टेडियम
Service Update
Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
यात्रियों के लिए राहत: इंटरचेंज सुविधा चालू
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
क्यों हो रहा है यह विरोध प्रदर्शन?
यह प्रदर्शन CJP द्वारा परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा संबंधी मांगों को लेकर किया जा रहा है। इससे पहले सोमवार को भी संसद मार्च के आह्वान के चलते मध्य दिल्ली में भारी भीड़ जुटने के कारण कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करना पड़ा था। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं।





