NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर! Final Answer Key जारी, 1 सवाल हटाया, 8 बोनस अंक मिलेंगे
नई दिल्ली: NEET UG Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET UG 2026 Re-Examination की Final Answer Key जारी कर दी है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, NEET UG 2026 का रिजल्ट आज रात जारी किया जा सकता है।
Final Answer Key में Physics विषय के दो सवालों में बदलाव किया गया है। इनमें एक प्रश्न को पूरी तरह हटा दिया गया है, जबकि दूसरे प्रश्न के दो सही उत्तर स्वीकार किए गए हैं। इसके चलते सभी अभ्यर्थियों को कुल 8 बोनस अंक दिए जाएंगे।
Final Answer Key में क्या बदला?
NTA द्वारा जारी Final Answer Key के अनुसार, Physics के एक प्रश्न में Vernier Calipers की रीडिंग के आधार पर तार की लंबाई पूछी गई थी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी ने इस प्रश्न को पूरी तरह ड्रॉप करने का फैसला लिया।
वहीं, Electromagnetic Waves से जुड़े एक अन्य प्रश्न में पहले केवल एक उत्तर सही माना गया था, लेकिन समीक्षा के बाद Option 3 और Option 4 दोनों को सही माना गया है।
सभी छात्रों को मिलेंगे 8 बोनस अंक
NTA ने स्पष्ट किया है कि ड्रॉप किए गए प्रश्न के लिए 4 अंक और दो सही उत्तर वाले प्रश्न के लिए 4 अंक सभी परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे। यानी परीक्षा में शामिल हर उम्मीदवार को कुल 8 बोनस अंक मिलेंगे।
इस फैसले से लाखों छात्रों के स्कोर और रैंकिंग पर असर पड़ सकता है।
आज रात जारी हो सकता है NEET UG Result 2026
शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, Final Answer Key जारी होने के बाद NEET UG 2026 Re-Examination का रिजल्ट आज रात घोषित किए जाने की संभावना है।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें Final Answer Key
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Final Answer Keys for NEET (UG) 2026 Re-Examination” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
क्यों हुई थी दोबारा परीक्षा?
गौरतलब है कि NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। इसके बाद पेपर लीक के आरोप सामने आने पर NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई थी।
इस मामले की जांच CBI कर रही है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी इस महीने अपनी चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
छात्रों की नजर अब रिजल्ट पर
Final Answer Key जारी होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर केवल NEET UG Result 2026 पर है। रिजल्ट घोषित होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।





