टेलर स्विफ्ट-ट्रैविस केल्से की शादी की तैयारियों की खबर, न्यूयॉर्क में सज रहा वेडिंग वेन्यू

न्यूयॉर्क: अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्से की शादी को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है और अंदर एक भव्य सजावट की जा रही है। बताया जा रहा है कि वहां एक विशाल महल जैसी संरचना बनाई जा रही है, जिसके चारों ओर खूबसूरत गार्डन तैयार किया जाएगा। सजावट के लिए पेड़-पौधे, पर्दे और अन्य सामान भी मौके पर पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेलर स्विफ्ट का निजी विमान न्यूयॉर्क पहुंच चुका है। वहीं, ट्रैविस केल्से को भी शादी की तैयारियों से पहले शहर में अकेले जॉगिंग करते देखा गया।
खबरों के मुताबिक, 2 जुलाई को रिहर्सल डिनर का आयोजन हो सकता है, जबकि 3 जुलाई से शादी के जश्न की शुरुआत होने की संभावना है। समारोह में 1,000 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, शादी को पूरी तरह निजी रखने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहमानों की एंट्री भूमिगत पार्किंग के जरिए कराई जाएगी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि समारोह की तस्वीरें या वीडियो बाहर न आ सकें।
हालांकि, अब तक टेलर स्विफ्ट या ट्रैविस केल्से की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इन तैयारियों और शादी की तारीख से जुड़ी जानकारी को फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जा रहा है।




