NM वेरिफाइडभारत

NM Verified: क्या CM विजय ने शपथ के बाद राहुल गांधी के पैर छुए? वायरल तस्वीर की सच्चाई आई सामने

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद अभिनेता से नेता बने विजय और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। तस्वीर में दावा किया गया कि विजय ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

वायरल पोस्ट के साथ हिंदी में लिखा गया कि टीवीके चीफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंच पर मौजूद राहुल गांधी के पैर छुए और वहां मौजूद नेताओं ने इस ‘संस्कार’ की सराहना करते हुए तालियां बजाईं।

NM Verified: जांच में फर्जी निकली वायरल तस्वीर

फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया। जांच में सामने आया कि वायरल तस्वीर AI टूल्स की मदद से बनाई गई है और इसका वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है।

Reverse Image Search और संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर ऐसी कोई विश्वसनीय खबर, फोटो या वीडियो नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि विजय ने राहुल गांधी के पैर छुए थे।

किसी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नहीं मिली तस्वीर

न तो विजय और न ही राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कोई तस्वीर साझा की है। इसके अलावा किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान ने इस तरह की घटना की पुष्टि नहीं की।

AI Generated तस्वीर में दिखीं कई गड़बड़ियां

तस्वीर की बारीकी से जांच करने पर कई असामान्य चीजें दिखाई दीं, जो AI Generated images में अक्सर देखी जाती हैं। इनमें:

  • चेहरे की असामान्य blending
  • हाथों की गलत बनावट
  • शरीर का असंतुलित alignment
  • artificial background
  • lighting में inconsistency

जैसी खामियां शामिल थीं।

AI Detection Tools ने भी किया पुष्टि

तस्वीर की जांच AI detection platforms Sightengine और Hive Moderation से भी की गई। दोनों टूल्स ने तस्वीर को high probability के साथ AI-generated बताया।

जांच में साफ हुआ कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय द्वारा राहुल गांधी के पैर छूने का दावा पूरी तरह गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर digitally fabricated है और इसे AI tools की मदद से बनाया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button