भारत

PM मोदी के फुटबॉल प्रेम की FIFA अध्यक्ष ने की तारीफ, शेयर की खास तस्वीर

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलों को बढ़ावा देने की पहल की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इन्फेंटिनो ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “नरेंद्र मोदी को हमारे खूबसूरत खेल फुटबॉल को खेलते देखना शानदार है। फुटबॉल पूरी दुनिया को जोड़ने का काम करता है।”

दरअसल, मंगलवार को पीएम मोदी ने गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सिक्किम की खूबसूरत सुबह में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलना बेहद खास अनुभव रहा। पीएम ने इसे एक ताजगी भरा और ऊर्जावान पल बताया।

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्यों में फुटबॉल का क्रेज क्रिकेट से कम नहीं है।

जियानी इन्फेंटिनो पहले भी भारत में फुटबॉल के विकास और दक्षिण एशिया में इसकी लोकप्रियता बढ़ाने की बात करते रहे हैं। पीएम मोदी और इन्फेंटिनो की मुलाकात 2018 के G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना में हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकात दिसंबर 2024 में कुवैत में भी हुई थी।

2018 की मुलाकात के दौरान इन्फेंटिनो ने पीएम मोदी को उनके नाम की एक खास फुटबॉल जर्सी भी भेंट की थी, जिसकी पीएम मोदी ने सार्वजनिक तौर पर सराहना की थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button