फाइनेंशियल लिटरेसी क्या है? महत्व, नुकसान और पैसे संभालने के आसान तरीके

हम स्कूल और कॉलेज में कई विषय पढ़ते हैं ; गणित, विज्ञान, इतिहास ,आदिलेकिन एक चीज जो हमारी पूरी जिंदगी को प्रभावित करती है, वह है फाइनेंशियल लिटरेसी और यही सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाती है। पैसे कमाने के तरीके तो सिखाए जाते हैं लेकिन उसे संभालना, बचाना और बढ़ाना नहीं। यही वजह है कि पढ़े-लिखे लोग भी कई बार आर्थिक रूप से अस्थिर रहते हैं।
क्या है फाइनेंशियल लिटरेसी ?
फाइनेंशियल लिटरेसी का मतलब है पैसे को समझना , कमाना, बचाना, निवेश करना और सही तरीके से खर्च करना। यह एक ऐसी स्किल है जो हर उम्र और हर वर्ग के व्यक्ति के लिए जरूरी है।
क्यों नहीं सिखाई जाती यह स्किल ?
हमारी शिक्षा प्रणाली अब भी पारंपरिक विषयों पर ज्यादा केंद्रित है। पैसों से जुड़ी बातें अक्सर परिवार या अनुभव से सीखने के लिए छोड़ दी जाती हैं। इसके अलावा, समाज में पैसे पर खुलकर बात करना अभी भी असहज माना जाता है।
इसके अभाव के नुकसान
फाइनेंशियल लिटरेसी की कमी के कारण लोग कर्ज में फंस जाते हैं, गलत निवेश कर बैठते हैं या अपनी आय का सही उपयोग नहीं कर पाते। इससे तनाव और आर्थिक असुरक्षा बढ़ती है।
कैसे बढ़ाएं फाइनेंशियल समझ
आज इंटरनेट, किताबों और कोर्सेस के जरिए फाइनेंशियल नॉलेज आसानी से हासिल की जा सकती है। छोटे-छोटे कदम जैसे बजट बनाना, बचत शुरू करना और निवेश के बारे में सीखना बहुत मददगार हो सकता है।
फाइनेंशियल लिटरेसी कोई ऑप्शन नहीं बल्कि जरूरत है। अगर इसे समय रहते सीख लिया जाए तो यह जीवन को ज्यादा सुरक्षित और स्वतंत्र बना सकती है।





