मनोरंजन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज, वरुण धवन के डबल रोल ने दिलाई पुरानी फिल्मों की याद

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का पहला लुक 14 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।

वीडियो की शुरुआत दो बच्चों से होती है, जो अपने-अपने पापा के बारे में बात करते हैं और बाद में पता चलता है कि दोनों के पिता का नाम ‘जस्स’ है, जिसका किरदार वरुण धवन निभा रहे हैं। इसके बाद वीडियो में वरुण को डबल रोल में दिखाया गया है, जहां वह एक साथ दोनों एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। अंत में बच्चे इसे “डबल ट्रबल लव स्टोरी” बताते हैं।

इस फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए वरुण धवन ने बताया कि यह फिल्म उनके पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी है और 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का कॉन्सेप्ट देखकर कई फैंस को गोविंदा की 2006 की फिल्म ‘सैंडविच’ की याद आ गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे उस फिल्म जैसा बताया, वहीं कुछ दर्शकों को वरुण की पिछली फिल्म ‘जुड़वा 2’ जैसी फील भी आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


आपको बता दें कि ‘Sandwich’ में गोविंदा ने डबल रोल निभाया था और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दो अलग-अलग शादियां करके दोनों परिवारों को छिपाने की कोशिश करता है। ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ वरुण धवन और डेविड धवन की चौथी साथ में फिल्म है। इस फिल्म में मौनी रॉय, रोहित सराफ, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे और मनीष पॉल जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को काफी एंटरटेनिंग लग रहा है, लेकिन साथ ही इसे लेकर तुलना और चर्चा भी जारी है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button