सनस्क्रीन कैसे और कब लगाएं? सही SPF चुनने से लेकर इस्तेमाल तक पूरी गाइड

धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाना अब एक आम सलाह बन चुकी है लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है , SPF कितना होना चाहिए और इसे सही तरीके से कैसे लगाएं? सिर्फ सनस्क्रीन खरीद लेना ही काफी नहीं है बल्कि उसका सही इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है। सही जानकारी के साथ आप अपनी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बेहतर तरीके से बचा सकते हैं।
SPF क्या होता है और कितना जरूरी है
SPF यानी Sun Protection Factor यह बताता है कि सनस्क्रीन आपकी त्वचा को UVB किरणों से कितनी सुरक्षा देता है। आमतौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए SPF 30 पर्याप्त माना जाता है जबकि ज्यादा देर धूप में रहने पर SPF 50 बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन यह समझना जरूरी है कि ज्यादा SPF का मतलब पूरी तरह सुरक्षा नहीं होता ,दोबारा लगाना भी उतना ही जरूरी है।
सनस्क्रीन कब और कैसे लगाएं
सनस्क्रीन को घर से बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले लगाना चाहिए ताकि यह त्वचा में अच्छे से absorb हो सके। इसे चेहरे के साथ-साथ गर्दन, हाथ और बाकी खुले हिस्सों पर भी लगाना जरूरी है। हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाना चाहिए, खासकर अगर आप पसीना बहा रहे हैं या पानी में जा रहे हैं।
कितनी मात्रा सही होती है ?
अक्सर लोग सनस्क्रीन बहुत कम मात्रा में लगाते हैं, जिससे पूरी सुरक्षा नहीं मिल पाती। चेहरे के लिए लगभग एक सिक्के जितनी मात्रा और पूरे शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा लगाना जरूरी है। सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाने से ही इसका पूरा फायदा मिलता है।
हर मौसम में जरूरी है सनस्क्रीन
यह एक आम गलतफहमी है कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में जरूरी होता है। सच्चाई यह है कि UV किरणें हर मौसम में मौजूद रहती हैं,चाहे सर्दी हो या बारिश। इसलिए हर दिन, हर मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुनें
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है इसलिए सनस्क्रीन भी स्किन टाइप के अनुसार चुनना चाहिए। ऑयली स्किन के लिए जेल-बेस्ड और ड्राय स्किन के लिए क्रीम-बेस्ड सनस्क्रीन बेहतर होता है। इससे त्वचा पर चिपचिपापन नहीं होता और आरामदायक महसूस होता है।
सनस्क्रीन सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं बल्कि आपकी स्किन केयर रूटीन का जरूरी हिस्सा है। सही SPF चुनना, सही मात्रा में लगाना और समय-समय पर दोबारा लगाना , ये सभी बातें मिलकर आपकी त्वचा को सुरक्षित रखती हैं। थोड़ी सी समझदारी से आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।





