Oscars 2026: ‘One Battle After Another’ का दबदबा, माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

अमेरिका के Los Angeles में हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के साथ धूमधाम से मनाई गई। यह समारोह Dolby Theatre में आयोजित हुआ, जहां दुनियाभर के फिल्मी सितारे और फिल्म निर्माता एक साथ जुटे।
इस साल के समारोह की मेजबानी लगातार दूसरे साल कॉमेडियन और टीवी होस्ट Conan O’Brien ने की। ऑस्कर में कुल 24 कैटेगरी में फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।
One Oscar after another. Congratulations to ONE BATTLE AFTER ANOTHER, this year’s Best Picture winner! #Oscars pic.twitter.com/jhr5ejoHv2
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
‘One Battle After Another’ बनी बेस्ट पिक्चर
इस साल का सबसे बड़ा सम्मान Best Picture फिल्म One Battle After Another को मिला, जिसका निर्देशन Paul Thomas Anderson ने किया है।
यह फिल्म समारोह की सबसे सफल फिल्मों में रही और इसने Best Director और Best Editing समेत कई अवॉर्ड अपने नाम किए। खास बात यह रही कि एंडरसन को पहले कई बार नॉमिनेशन मिल चुका था, लेकिन इस बार उन्होंने पहली बार बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर जीता।
Michael B. Jordan reacts to winning Best Actor for ‘Sinners’ at the #Oscars. pic.twitter.com/8kF2NeleS3
— Pop Crave (@PopCrave) March 16, 2026
माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर
Best Actor का प्रतिष्ठित अवॉर्ड Michael B. Jordan को उनकी फिल्म Sinners में शानदार अभिनय के लिए मिला।
इस कैटेगरी में उन्होंने Timothée Chalamet और Leonardo DiCaprio जैसे बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ा।
अन्य प्रमुख विजेता
नॉर्वे की फिल्म Sentimental Value ने Best International Feature Film का अवॉर्ड जीता।
एनिमेशन कैटेगरी में KPop Demon Hunters को Best Animated Feature का पुरस्कार मिला।
इसी फिल्म का गाना “Golden” Golden Best Original Song बना।
टेक्निकल कैटेगरी में भी बड़े अवॉर्ड
Avatar: Fire and Ash ने Best Visual Effects का ऑस्कर जीता। वहीं Frankenstein को Costume Design, Makeup and Hairstyling और Production Design के अवॉर्ड मिले।
सीन पेन को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
हॉलीवुड अभिनेता Sean Penn ने फिल्म One Battle After Another के लिए Best Supporting Actor का अवॉर्ड जीता। यह उनके करियर का तीसरा ऑस्कर है।
समारोह में कई सितारों की मौजूदगी
समारोह के दौरान कई बड़े सितारे प्रेजेंटर के तौर पर मंच पर नजर आए, जिनमें Robert Downey Jr. और Chris Evans शामिल थे।
भारतीय अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas ने भी मंच पर आकर Best International Feature Film का अवॉर्ड प्रस्तुत किया।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन
इस साल का ऑस्कर समारोह ऐसे समय में हुआ जब हाल ही में United States और Iran के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इसी वजह से आयोजन स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
हालांकि वैश्विक तनाव के बीच भी ऑस्कर की यह शाम फिल्म इंडस्ट्री के लिए जश्न से भरी रही, जहां दुनियाभर की कहानियों और शानदार अभिनय का जश्न मनाया गया।




