उदयपुर में सजे ‘ViRosh’ के सात फेरे! विजय-रश्मिका की शादी ने लूटी महफिल

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के चहेते सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में हो रहे इस प्राइवेट वेडिंग सेलिब्रेशन की रौनक देखते ही बनती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है, जबकि 26 फरवरी को फेरों की रस्म होनी है.
इसी बीच विजय और रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी से जुड़ी दो तस्वीरें भी शेयर कीं. इन तस्वीरों में से एक में डेकोरेशन नजर आ रहा है. वहीं, दूसरी तस्वीर में विजय और रूशी लिखा हुआ दिख रहा है. दूसरी तस्वीर में एक बड़े टब में 2 चेयर रखी हुई है और उसे गुलाब से भरा गया है.

संगीत नाइट में रश्मिका ने दिया विजय को बड़ा सरप्राइज
26 फरवरी के फेरों से पहले 24 फरवरी की रात संगीत सेरेमनी बेहद यादगार रही. इस शाम की सबसे खास बात रही रश्मिका की परफॉर्मेंस, जिन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सुपरहिट गाने ‘अंगारों’ पर जबरदस्त डांस कर विजय को चौंका दिया. रश्मिका का यह अंदाज देख विजय देवरकोंडा काफी भावुक हो गए.
दोनों की एंट्री भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं थी — पूरे वेन्यू को उनके कपल नेम ‘विरोश’ के बड़े-बड़े पोस्टर्स से सजाया गया था. समारोह का सबसे भावनात्मक पल तब आया जब विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाईं, जिससे इस रिश्ते पर परिवार की आधिकारिक मुहर लग गई.
करीबी दोस्त हैं समारोह में शामिल
यह शादी पूरी तरह प्राइवेट रखी गई है और चार दिनों तक चलने वाले इस जश्न में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और थरुण भास्कर जैसे करीबी दोस्त शामिल हुए हैं.
गौरतलब है कि कई सालों तक अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाए रखने के बाद इस कपल ने हाल ही में अपने प्यार को ‘विरोश’ नाम देकर दुनिया के सामने ऑफिशियल किया था.
4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में सात फेरे लेने के बाद यह जोड़ा 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन देगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है. फिलहाल फैंस इस पसंदीदा जोड़े की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.





