भारत

AI Summit: AI समिट में भाषण नहीं देंगे Bill Gates, जानें क्या बताई वजह

इस वक्त राजधानी दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन चल रहा है. आज पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI समिट का उद्घाटन किया. लेकिन इस दौरान एक बड़ा खबर सामने आई. मामला बिल गेट्स से जुड़ा है क्योंकि उन्होंने एआई समिट में भाषण देने से मना कर दिया.

बिल गेट्स किसी कारणवश AI समिट में भाषण नहीं देने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी Bill & Melinda Gates Foundation ने एक्स पर दी है. उनकी जगह पर अंकुर वोरा भाषण देंगे, जो गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और इंडिया हेड हैं.

क्या है भाषण नहीं देने का कारण

आयोजकों ने बताया कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान उसके मुख्य विषयों और प्राथमिकताओं पर बना रहे. आयोजकों ने बताया कि अंकुर वोरा का संबोधन फाउंडेशन के काम और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा.

भारत के प्रति प्रतिबद्धता कायम

गेट्स फाउंडेशन (Gates Foundation) ने साफ किया है कि भारत में उसके काम और सहयोग में कोई बदलाव नहीं है. फाउंडेशन भारत के साथ मिलकर स्वास्थ्य और विकास से जुड़े लक्ष्यों पर काम करता रहेगा. यह फैसला केवल समिट के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर लिया गया है. फाउंडेशन ने दोहराया है कि वह भारत में अपनी साझेदारी और योजनाओं को पूरी मजबूती के साथ जारी रखेगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button