भारत

तीसरी शादी को लेकर चर्चा में मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने हाल ही में आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से विवाह किया है। बताया जा रहा है कि यह उनका तीसरा विवाह है।

अवि प्रसाद वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के निवासी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में भी कार्य कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में उन्होंने कई जिलों में कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था, जिसकी व्यापक सराहना हुई थी। वर्तमान में वह मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से 11 फरवरी 2026 को कूनो स्थित एमपीटी के एक होटल में विवाह किया। अंकिता धाकरे वर्तमान में मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी रैंक की अधिकारी हैं। जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य ही शामिल हुए और कार्यक्रम को निजी रखा गया।

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के चलते प्रशासनिक हलकों में इस विवाह को लेकर चर्चा बनी हुई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button