IND vs NZ T20: T20 में भारत ने किया जीत से आगाज, सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को खेले जा रहे पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. भारतीय टीम के लिए धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार तूफानी पारी खेली और 83 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह ने अंत में नाबाद 44 रन की तेज़ पारी से टीम को जोरदार बढ़त दिलाई.
238 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम महज 190 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 78 रन फिलिप्स ने बनाए. इसके अलावा चैपमेंन ने 39 रनों की साझेदारी की. वहीं बात करें गेंदबाजी की तो भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अर्शदीप को एक और हार्दिक-अक्षर को 1-1 विकेट मिले.
5 मैचों की इस सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड:
टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी





