“लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है….” BMC चुनाव में हार के बाद शिवसेना और राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया

मुंबई: BMC चुनाव के नतीजे आ गए हैं और इस बार के नतीजे बेहद चौकावे वाले रहे. खासकर शिवसेना और राज ठाकरे गुट के लिए क्योंकि पिछले तीन दशक से बीएमसी की सत्ता में काबिज रही शिवसेना इस बार महायुति से चुनाव हार गई है. बीएमसी में बीजेपी को 89, शिवसेना (उद्धव) को 65, शिवसेना (शिंदे गुट) को 29 सीटें मिली हैं.
बीएमसी चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) और राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. शिवसेना ने मराठी मानुस की बात करते हुए कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. वहीं राज ठाकरे ने भी मराठी मानुस का जिक्र किया है.
उद्धव सेना ने भी की मराठी मानुस की बात
शिवसेना (उद्धव) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, मराठी मानुस को जब तक उसका सही सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह ऐसे ही जारी रहेगी. इस पोस्ट में बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर लगी है.
ही लढाई अजून संपलेली नाही…
मराठी माणसाला योग्य सन्मान मिळेपर्यंत अशीच सुरू राहील! pic.twitter.com/anLAhcZls5— ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) January 17, 2026
वहीं, दूसरी ओर राज ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि अगर मुंबई में मराठी मानुस के साथ अत्याचार हुआ तो उनकी पार्टी किसी को छोड़ेगी नहीं. राज ने अपने पोस्ट में लिखा है. सर्वप्रथम, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना के सभी निर्वाचित पार्षदों को मेरी हार्दिक बधाई़. इस बार का चुनाव आसान नहीं था. यह धन और सत्ता की शक्ति बनाम शिवसेना की शक्ति की लड़ाई थी. लेकिन ऐसे संघर्ष में भी दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर मुकाबला किया. उनकी प्रशंसा करने लायक कुछ खास नहीं है. यह दुख की बात है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली, लेकिन हम निराश होने वालों में से नहीं हैं. हमारे चुने हुए पार्षद मराठियों की हितों की रक्षा करेंगे. अगर किसी मराठी मानुस के साथ अत्याचार होगा तो हम किसी को छोड़ेंगे नहीं.




