साइबर टेरर पर बड़ा एक्शन: कश्मीर घाटी में 22 जगहों पर CIK की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बुधवार (7 जनवरी 2025) को साइबर टेरर मामले की जांच के तहत कश्मीर घाटी में कई जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर अपराध और आतंकी फंडिंग से जुड़े मामलों पर शिकंजा कसने के लिए की गई है।
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने तथाकथित “म्यूल अकाउंट्स” के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। ये म्यूल अकाउंट्स साइबर धोखाधड़ी और आतंकियों को फंड पहुंचाने में इस्तेमाल किए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे खातों के जरिए अवैध लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, जांच के सिलसिले में कश्मीर घाटी में कुल 22 ठिकानों पर छापे मारे गए, जिनमें से 15 स्थान श्रीनगर शहर में शामिल हैं। पुलिस ने साफ किया है कि साइबर टेरर और उससे जुड़े नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।





