भारतलाइफस्टाइल

Tulsi Pujan Diwas 2025: 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है यह खास दिन, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नई दिल्ली: हर साल 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का पवित्र पर्व क्रिसमस मनाया जाता है, जो प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है. भारत में भी इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. हालांकि, इसी दिन हिंदू धर्म में एक और महत्वपूर्ण आयोजन होता है – तुलसी पूजन दिवस.

2014 से शुरू हुई परंपरा

तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 से की गई थी. भारत के साधु-संतों ने तुलसी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को समझाने तथा इसके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 दिसंबर का दिन तुलसी पूजन के लिए निर्धारित किया था.

तुलसी का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष धार्मिक महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पूजन करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

तुलसी पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा नकारात्मकता का अंत होता है. माना जाता है कि नियमित तुलसी पूजन से घर खुशियों से भरा रहता है.

तुलसी पूजा की विधि

तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विधि-विधान से पूजा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. पूजा की विधि इस प्रकार है:

  • सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें
  • तुलसी के पौधे के आसपास सफाई करें
  • गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण करें
  • तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें
  • रोली या कुमकुम से तिलक लगाएं
  • तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाएं
  • फूल माला चढ़ाएं
  • तुलसी के नीचे दीपक अवश्य जलाएं
  • फल और मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें

शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ मुहूर्त में पूजा करने से अधिक फल की प्राप्ति होती है. 25 दिसंबर को तुलसी पूजन के लिए दो शुभ मुहूर्त निर्धारित हैं:

प्रातः काल: सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक

सायंकाल: शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक

भक्तगण इन शुभ मुहूर्तों में तुलसी का पूजन कर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button