NM वेरिफाइड

Fact Check: जंगल में युवक पर शेर के हमले का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगल के बीच में एक युवक पर शेर उस वक्त हमला कर देता है जिस वक्त उसकी दोस्त कार में बैठी होती है और वह फोटो खिचवाने के लिए कार से बाहर खड़ा रहता है. इस वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि रील बनाने के कारण युवक ने अपनी जान गवा दी.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “गर्गफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड से रील बनाने के चक्कर में लड़के को खो दिया” यह वीडियो नवंबर 13, 2025 को पोस्ट किया.

फेक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है

इस खबर के बारे में हमने कीवर्ड सर्च किया, हमें ऐसी किसी तरह की खबर का कोई विश्वसनीय स्त्रोत नहीं मिला. गौर से देखने पर हमने पाया कि कुछ फ्रेमों में युवक का चहरा धुंधला रहा है. साथ ही कई जगहों पर युवक का चहरा अप्राकृतिक ठंग से दिखाई दे रहा है.

इसके अलावा अगर ध्यान से देखें तो महिला गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी है, जबकि वीडियो में कार की बैक सीट साइड पर साइड मिरर दिख रहे हैं जोकि गाड़ी के आगे की तरफ होते हैं. जिससे यह संकेत मिलता है कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है.

इसके अलावा भी हमने इस वीडियो की जांच करने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button